
कोटद्वार, पौड़ी। जनपद पौड़ी में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाना, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है। इन प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना व यातायात प्रभारियों द्वारा दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। वाहनों पर अनाधिकृत फ्लैशर लाइटें लगाने वाले 33 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 161 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 7 व्यक्तियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की गई।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह