
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर ठग को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.10.2024 को वादी सैम्पी भण्डारी, निवासी-धारा रोड पौडी द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा whatsapp से ANT GPT क्रिप्टो करेन्सी व माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर वादी से 9,20,500 रू0/- की साइबर धोखाधड़ी की गयी है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पौडी में मु0अ0सं0-52/2024, धारा-420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्र मोहन के पर्यवेक्षण, पुलिस उपाधीक्षक सदर श्री त्रिवेन्द्र सिंह राणा के निर्देशन, प्रभारी कोतवाली पौड़ी श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान इस उक्त साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह एक सदस्य को हरियाणा से संचालित होना प्रकाश में आ रहा था जिस पर पुलिस टीम द्वारा हरियाणा में दबिश देकर इस गैंग के एक सदस्य करन शर्मा को दिनांक 21.03.2025 को पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था साथ ही इस धोखाधड़ी में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा की गई कुशल सुरागसी पतारसी द्वारा इस प्रकरण में गिरोह के एक अन्य सदस्य की अभिषेक शर्मा, निवासी जयपुर राजस्थान के संलिप्त रहने की पुष्टि हुई। अभियुक्त शातिर साइबर अपराधी होने के कारण पुलिस की भनक लगते ही अपने ठिकाने बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस से बच रहा था। अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रू0 ईनाम भी घोषित किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा काफी जद्दोजहद करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी की गयी। काफी चुनौतियों का सामना करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अभिषेक शर्मा,निवासी- जयपुर राजस्थान को दिनांक 30.03.2025 को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कने के पश्चात जेल भेज दिया गया है। इस मामले से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु भी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त*
अभिषेक शर्मा, पुत्र गणेश नारायण बागड़ा, निवासी बगरु जयपुर राजस्थान।
*पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक प्रवीन रावत
2.हेड कांस्टेबल अनिल बिजल्वाण
3.कांस्टेबल गंभीर सिंह

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 2 को किया गिरफ्तार 2 मुकदमें कराये दर्ज !
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, दो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, गैस डिलिविरी अनियमितता पर सुपरवाईजर, डिलिविरीमैन पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश !
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !