
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और आदतन अपराधियों की पहचान कर उन पर निगरानी रखने तथा क्षेत्र में सक्रिय दुःसाहसी व खतरनाक गुंडों पर ठोस पैरवी कर तड़ीपार (जिला बदर) की कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जाने पर आज थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल के आदेश के अनुपालन में थाना रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत रथुवाढाब निवासी अभियुक्त शिशुपाल सिंह के खिलाफ उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा-3 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। अभियुक्त को जनपद पौड़ी की सीमा से बाहर कराया गया। उक्त अभियुक्त आगामी 6 माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। यदि वह निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद पौड़ी की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार