
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस द्वारा सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जा रही है। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में “ऑपरेशन लगाम” को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा यातायात प्रभारियों को दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
इन निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 30.12.2025 को जनपद की सभी कोतवाली एवं थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 14 चालकों (कोटद्वार-05, पौड़ी-01, श्रीनगर-05, लक्ष्मणझूला-01व यातायात कोटद्वार-02) को चिन्हित करते हुए उनके वाहनों को मौके पर सीज किया गया तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई।

इसके अतिरिक्त (यातायात श्रीनगर-15 तथा लक्ष्मणझूला-13) रैश ड्राइविंग एवं ओवर स्पीड से वाहन चलाने वाले कुल 28 चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई की गई,जनपद स्तर पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत दैनिक कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 165 वाहन चालकों के विरुद्ध भी कठोर चालानी कार्रवाई की गई।

More Stories
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति