
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक कर उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है। थलीसैण पुलिस द्वारा ग्राम नोगाऊ, थाना देवप्रयाग द्वारा ग्राम धनेश्वर, थाना यमकेश्वर द्वारा ग्राम कोल्सी एवं थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा ग्राम सिल्ली की महिला मंगल दलों के सदस्यों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त