वरिष्ठु पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चोबे* द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को ड्यूटी के साथ-साथ मानवता वादी कार्यो को करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 25.02. 2024 को विदेशी महिला डबलिन ग्रीनवे जाय, निवासी-आयरलैंड ने चौकी जानकी पुल पर सूचना दी कि वह अपने दोस्तों के साथ थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत घूमने आयी है लेकिन लक्ष्मणझूला क्षेत्र में विट्ठल आश्रम के आस-पास उनका बैग जिसमें वीजा एवं कुछ कीमती दस्तावेज थे कहीं खो गया है, जो काफी तलाश करने पर भी नही मिले। इस सूचना पर जानकी पुल पर ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल महिपाल, होमगार्ड मनोज के द्वारा तत्परता से त्वरित कार्यवाही करते हुये काफी तलाश करने के बाद खोया बैग (जिसमें वीजा एवं कुछ कीमती दस्तावेज थे) को सकुशल बरामद कर उक्त विदेशी महिला डबलिन ग्रीनवे जाय के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा पौड़ी पुलिस की प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*पुलिस टीम*
1. मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह
2. होमगार्ड मनोज सिंह रावत

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं