
बिहार से ऋषिकेश घुमने आये यात्रीयो की गंगा मे नहाने के दौरान जान जाते जाते बची प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के नाव घाट स्वर्ग आश्रम में महिला आरक्षी प्रियंका, पीआरडी जवान विमल एवं सिताब सिंह नाव घाट पर ड्यूटी पर तैनात थे| अचानक एक बच्चा जो अपने परिजनों के साथ स्नान कर रहा था, नदी में बहने लगा। जिसे बचाने के लिए बच्चे के पिता भी नदी में कूद गए और दोनों पानी के बहाव में बहने लगे| ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अपने पास रखे रस्से को लेकर सीढ़ियों में पहुंचे तथा रस्से को दोनों बहते पिता पुत्र की तरफ फेंका, जिसे पकड़ाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। परिजनों द्वारा पौड़ी पुलिस की इस तत्परता की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।
*नाम पताः-*
1. प्रीतम पुत्र पिंटू कुमार निवासी मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार
2. पिंटू कुमार पुत्र प्रीतम निवासी उपरोक्त।
*रेस्क्यू टीमः-*
1. महिला कांस्टेबल प्रियका चौकी रामझूला थाना लक्ष्मणझूला
2. पीआरडी विमल चौकी रामझूला थाना लक्ष्मणझूला
3. पीआरडी सिताब सिंह चौकी रामझूला लक्ष्मणझूला

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त