
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
उत्तराखंड की पौड़ी पुलिस ने “शानदार सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कीमती गहनो और दस्तावेज़ सहित खोये बैग को बरामद कर विदेशी महिला के चेहरे पर मुस्कान लौटा दीं प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.10.2025 को इटली निवासी विदेशी महिला Chiara Scafa W/O Claudio Simeone द्वारा चौकी रामझूला पर ड्यूटीरत्त पुलिस को सूचना दी कि वह लक्ष्मणझूला क्षेत्र में योगा क्लासेस के लिए आई हुई हैं। इस दौरान स्वर्गाश्रम क्षेत्र में उनका एक अत्यंत कीमती सामान से भरा बैग कहीं खो गया। जिसमें मेरा कीमती सामान 2000 यूरो कीमत की तीन गोल्ड रिंग एवं एक ब्रेसलेट, 300 यूरो नगद धनराशि, iPhone चार्जर, AirPods चार्जर एवं ब्लूटूथ स्पीकर, इटैलियन ड्राइविंग लाइसेंस एवं आईडी टैक्स डॉक्यूमेंट,प्रीपेड बैंक कार्ड एवं पर्सनल वर्किंग एजेंडा आदि था। रामझूला पर ड्यूटीरत्त पुलिस टीम द्वारा तत्परता और भरोसा दिलाते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उत्तम रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतत खोजबीन और अथक प्रयासों के माध्यम से उक्त विदेशी महिला का सम्पूर्ण सामान बरामद कर सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर विदेशी महिला भावुक हो उठीं और उन्होंने पुलिस टीम का खुले दिल से सम्मान और प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पुलिस एवं पौड़ी पुलिस का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।”

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार