
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज सुबह करीब 3:45 पर आराघर टी जंक्शन पर पिकेट/चेकिंग ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी हे०कां० सुगनपाल, कां० सचिन तथा कां० कमला प्रसाद द्वारा आराघर टी जंक्शन में वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने पर चालक द्वारा तीनों पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनको तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर तीनों पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है।घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून द्वारा सिनर्जी अस्पताल पहुँचकर उपचाराधीन पुलिस कर्मियों का हाल जाना तथा सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सको से वार्ता की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट तथा डालनवाला को उपचाराधीन पुलिस कर्मियों की उपचार हेतु हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए।एसएसपी द्वारा घटना करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, घटना के सम्बंध में संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*घटना में प्रयुक्त वाहन*
Uk07 FW1002(mahindra,THAR)
*गिरफ्तार अभियुक्त*
मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर पुत्र मोहम्मद रईस निवासी 1 EC रोड, थाना डालनवाला देहरादून उम्र 36 साल।

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!