March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गुमशुदा युवती को पौड़ी पुलिस ने बरामद कर, परिजनों के किया सुपुर्द।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार

कोटद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक दो माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदा बच्चों की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल श्रीमती जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक ऊऊचटीयू राजेंद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा। गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। 24 सितम्बर को धर्म सिंह द्वारा कोतवाली कोटद्वार में दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी पुत्री पिंकी घर से बिना बताये कहीं चले गयी है जो अभी तक घर वापस नहीं आई। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा उक्त गुमशुदा युवती को बीपीएल रोड़ कोटद्वार से सकुशल बरामद कर गुमशुदा युवती पिंकी की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

You may have missed

Share