
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन हेतु श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच रही है। इसी दौरान कांवड़ यात्रा पर आये निशांत (26 वर्ष), निवासी मेरठ यात्रा के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर पैदल रास्ते से जा रहे थे जो अचानक रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़े। यात्रा मार्ग पर बढ़ती भीड़ और गर्मी के बीच यह स्थिति बेहद संवेदनशील हो सकती थी, लेकिन मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम व एसडीआरएफ ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय दिया। पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने बिना देरी किए स्ट्रेचर की सहायता से पैदल मार्ग से निशांत को सुरक्षित रूप से मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहाँ पहले से सूचना पर तैयार एम्बुलेंस ने घायल यात्री को चिकित्सकीय उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।

कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस का यह मानवीय चेहरा श्रद्धा, संवेदना और सेवा का प्रतीक बनकर सामने आया है। पुलिस टीम के जवानों का यह प्रयास एक उदाहरण है कि वर्दी में केवल अनुशासन नहीं, संवेदना भी होती है।

More Stories
बाबा के धाम मे लग रहा सुनहरी रौशनी मे लगा चाँदी का तड़का,. केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू