
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 29.01.2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 (यातायात कोटद्वार-02, श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। जनपद में यातायता नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 89 चालकों पर चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही माह जनवरी में ड्रंक एण्ड ड्राइव में कुल 108 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल निरस्त किये गये हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।


More Stories
जनसंघर्ष मोर्चा ने बीआरपी/ सीआरपी का र्मिकों की बदहाली का उठाया मुद्दा,कर्मिको को दो माह से वेतन ना मिलने के बाद गुजर बसर कैसे होगा की कही बात !
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !