
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
शीत काल में घने कोहरे के दृष्टिगत “सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश” लगाये जाने हेतु जनपद पौडी पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये है गौरतलब है कि शीत काल में घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो जाती है जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनायें अधिक होती है। जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने “सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश” लगाये जाने हेतु दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारी/ यातायात प्रभारियों को कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये जाने हेतु को निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुये वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सके। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक करते हुये यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं बचाव के उपाय, उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी गई व वाहन चालकों को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने हेतु प्रेरित किया गया।


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!