राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशीले मादक पदार्थों की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान नशा तस्कर तहसील चौबट्टाखाल निवासी हरीश बिष्ट और विकास सिंह को स्विफ्ट डिजायर कार में 30 किलो 400 ग्राम गांजे का परिवहन करते हुये नयार पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सतपुली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त