राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में नशे के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई से नशा तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी श्रीमती चौबे द्वारा जनपद में नशीले मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला व सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशा तस्कर बालासौड निवासी आशीष जुयाल के कब्जे से 16.40 ग्राम स्मैक तथा झूला पुल पार रतनपुर निवासी अमन सिंह रावत के कब्जे से 14.60 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
नशे के खिलाफ जंग में पिछले छह माह में पौड़ी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में 37 मुकदमें दर्ज कर 41 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुये 203.49 ग्राम स्मैक, 2 किलो 612 ग्राम चरस एवं 114 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिनकी की अनुमानित कीमत 23 लाख रुपए से अधिक है।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ