
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सांय से लेकर रात्रि तक एल्कोमीटर के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चैकिंग के दौरान कोतवाली श्रीनगर ने 1, कोतवाली लैन्सडाउन ने 2 वाहन चालकों को जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जनपद पुलिस द्वारा विगत 25 दिनों में अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 59 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया है। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई है। जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द