
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार )कोटद्वार
पौड़ी पुलिस ने ड्रिंक & ड्राइव करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए, 04 वाहन सीज कर दिये है पुलिस ने चेकिंग के दौरान सैकड़ों वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की आपको बता दे की जनपद पौड़ी में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 04 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए (जिनमें थाना पौड़ी से 01, कोटद्वार से 01 तथा यातायात कोटद्वार 02 वाहन) शामिल हैं। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालन करने वाले कुल 55 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें श्रीनगर से 08, यातायात श्रीनगर से 07, पौड़ी से 01, कोटद्वार से 03, यातायात कोटद्वार से 06, लैन्सडाउन से 01 तथा लक्ष्मणझूला क्षेत्र से 29 चालक शामिल हैं। दैनिक चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 171 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।


More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित