March 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी पुलिस ने स्कूल मे पढने वाली बच्चियो को दिया सुरक्षा मंत्र, ग्रामीण क्षेत्रों में लडकियो और महिला मंगल दल को चौपाल लगाकर किया जागरुक ।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक कर उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया है। कोतवाली श्रीनगर द्वारा विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत ग्राम सरणा, थाना-सतपुली, ग्राम-बागी (राजस्व क्षेत्र) व थाना धुमाकोट द्वारा ग्राम-ओलेथ की महिला मंगल दल व नवयुवक मंगल दल के सदस्यों की चौपाल लगाकर उन्हें बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव, गुड टच बेड टच, तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

Share