
आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि कल दिनांक 16 सितंबर को प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का जन्म दिवस के उपलक्ष में महानगर के द्वारा टपकेश्वर महादेव मंदिर पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा जल अभिषेक एवं जन्म दिवस समारोह मनाया जाएगा।
साथ यह भी अवगत कराया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर पूरे देश भर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा इस सेवा पखवाड़ा में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी मंडलों में कई कार्यक्रम रखे गए हैं जिसमें रक्तदान शिवर महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता मंदिरों की स्वच्छता आदि अनेक कार्यक्रम रहेंगे।कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा सुनील शर्मा संतोष सेमवाल महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल गोविंद मोहन विपिन खंडूरी प्रदीप कुमार मनीष पाल देवेंद्र बिष्ट यासमीन आलम खान अर्चना बागड़ी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही