
राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए ओवर स्पीड के- 60, बिना सीट बेल्ट के-13, बिना हेल्मेट पहने-149, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर-12, शराब पीकर वाहन चलाने पर 36, कुल 270 वाहन चालकों से एक लाख 41 हजार रूपये जुर्माना वसूल कर राजकीय कोष में जमा किया गया। साथ ही 34 वाहन चालकों के चालान माननीय न्यायालय मे प्रेषित किये गये।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री