
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कल रात्रि लगभग 11.15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से थाना श्रीनगर को सूचना प्राप्त हुई कि उफल्डा में सिचाई विभाग ऑफिस के सामने मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति जो सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गये हैं, तथा जिनकी काफी चिल्लाने की आवाजे आ रही है। बिना समय गवांये इस सूचना पर तत्काल श्रीनगर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर देखने से पता चला कि एक बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर रखे हैं, जहां जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत व रस्सी तथा टॉर्च के सहारे दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाइकिल के पास पहुंचे जहां पर दोनों व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों घायलों को पुलिस टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि दोनों व्यक्ति (सूरज व नितिन) कीर्तिनगर की तरफ से चमोली की तरफ जा रहे थे रात के समय सड़क में तीव्र मोड होने के कारण पता नहीं चला और मोटरसाइकिल पैराफिट से टकराकर गहरी खाई में गिरकर नदी के पास छिटक गये थे।
*पुलिस टीम*
वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा
उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट
कांस्टेबल चालक नरेश फर्त्याल

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त