
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी की श्रीनगर पुलिस घरेलू प्रताड़ना से टूटी महिला के लिए जीवन दायनी साबित हुई है महिला अपने पति की शराब पीने के बाद मारपीट से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने जा रही थी लेकिन महिला को पुलिस ने समय रहते बचा लिया और महिला को पुनर्वास केंद्र पहुंचाकर जिंदगी की नई दिशा दिखाई प्राप्त जानकारी के आधार पर एक व्यक्ति द्वारा एक महिला, निवासी श्रीनगर उम्र लगभग 45 वर्ष, को अपने साथ लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कार्यालय लाया गया। व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह अपने गांव से कोटद्वार की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में उक्त महिला अत्यंत परेशान एवं रोती हुई अवस्था में अकेली मिली। पूछने पर महिला द्वारा बताया गया कि वह जंगल की ओर जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा महिला को संवेदनशीलता एवं विश्वास के साथ जानकारी की गई। जिसमें महिला द्वारा बताया गया कि उसका पति गांव में मजदूरी का कार्य करता है तथा प्रतिदिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट एवं प्रताड़ना करता है। लगातार हो रहे घरेलू उत्पीड़न एवं मानसिक तनाव के कारण वह लगभग एक सप्ताह पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। इस दौरान वह दो-तीन दिन तक अपने किसी परिचित के यहां रुकी, किन्तु स्थायी रूप से वहां रहना संभव न होने के कारण वह अत्यधिक मानसिक तनाव में आ गई और आत्महत्या करने के लिए जंगल की ओर जा रही थी।
महिला की मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसे समझाया-बुझाया गया तथा आवश्यक सहायता प्रदान की गई। तत्पश्चात महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशानुसार महिला की सुरक्षा एवं संरक्षण के दृष्टिगत उसे राजकीय महिला एवं बालिका कल्याण पुनर्वास केंद्र में सुरक्षित रूप से दाखिल कराया गया।
आमजन से अपील है कि यदि कोई व्यक्ति, महिला अथवा बच्चे को मानसिक, सामाजिक या पारिवारिक संकट की स्थिति में देखें तो तत्काल पुलिस अथवा संबंधित सहायता संस्थाओं को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक मदद पहुंचाई जा सके।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने वीडियो मे विवादित बयान देने वाले ज़ीशान को किया गिरफ्तार, वायरल वीडियो मे बकराईद के दिन गाय काटने की दे रहा था धमकी, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को खिलाई जेल कि हवा !
श्रमिक आंदोलन की आड़ मे पुलिस पर पत्थर बरसाने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
एटीएस कॉलोनी में आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर जिला मजिस्ट्रेट का बड़ा एक्शन,मामले का स्वतः संज्ञान लेकर गुंडा एक्ट में बुक कर किया जिला बदर, जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए दिखाया बाहर का रास्ता !