राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।जनपद की लक्ष्मणझूला पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंटी अभियुक्त शब्दर अली पुत्र याकूब अली निवासी ग्राम कुनाड, गंगा भोगपुर थाना लक्ष्मणझूला को गंगा भोगपुर चौकी चीला क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा निर्गत उप्र ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्र संरक्षण अधि0 से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त बाबूराम पुत्र हरीराज, निवासी खानपुर, नगीना, थाना नगीना, जिला-बिजनौर उप्र को खानपुर नगीना से गिरफ्तार करते हुये नियमानुसार आवश्यक वैधानिक की गई। लक्ष्मणझूला पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव उनियाल, मुख्य आरक्षी हरीश भट्ट और कोटद्वार पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, और मुख्य आरक्षी अनुज व आरक्षी सतीश शर्मा शामिल थे।

More Stories
संगठित रूप से जमीनी धोखाधडी में लिप्त पार्षद को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने की शिष्टाचार भेंट
चारधाम में आस्था का सैलाब, शुक्रवार तक दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20 लाख के करीब, केदारनाथ में एक माह में पहुंचे 7 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु