
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी पुलिस ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 20.02.2025 को कोतवाली कोटद्वार में सूचना प्राप्त हुई कि मनोज रावत (उम्र 40 वर्ष),निवासी-जल निगम KMVN स्कूल के पास कोटद्वार के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती शशि देवी (उम्र-32 वर्ष) का गला घोंटा गया जिसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर द्वारा शशि देवी को मृत घोषित किया गया था मृतका शशि देवी के पिता सतपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मनोज रावत के विरूद्ध हत्या का अभियोग मु0अ0सं0-63/2025,धारा-103(1) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम मे पुलिस उपाक्षीक्षक कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में विवेचक व पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन छानबीन की गयी जिसमें अभियुक्त द्वारा ही मृतका की हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्त मनोज सिंह रावत को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.02.2025 को बेस अस्पताल कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात जिला कारागार पौड़ी भेजा दिया गया है।
मनोज रावत द्वारा अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने के पश्चात चाकू से अपने गले पर वार किया गया। जिसका कोटद्वार अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चिकित्सकों द्वारा मनोज रावत की हालत को खतरे से बाहर बताते हुए डिस्चॉर्ज कर दिया गया था।
*नाम पात अभियुक्त*
मनोज रावत (उम्र-40 वर्ष)पुत्र श्री केसर सिंह, निवासी- धामदार,रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0-63/25, धारा 103(1) बीएनएस बनाम मनोज सिंह रावत।
*पुलिस टीम*
1. निरीक्षक श्री रमेश तनवार प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार।
2. उपनिरीक्षक श्री शशिभूषण जोशी
3. उपनिरीक्षक श्री पंकज तिवारी।
4. अपर उपनिरीक्षक श्री हरीश चंद्र।
5. आरक्षी श्री मुकेश चंद्र

More Stories
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न,“डिग्री के साथ मानवता की सेवा का दायित्व भी जुड़ा है”- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,“युवा शक्ति ही उत्तराखंड और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत”- मुख्यमंत्री धामी !
हरिद्वार की बाहदराबाद पुलिस ने शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी की बाइक और अवैध तमंचा किया बरामद, उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है आरोपी सोनू शाह !
जयपुर के चकासु मे दर्दनाक सड़क हादसे मे 5 लोगो की मौत, ट्रेलर के पीछे घुसी तेज रफ़्तार कार !