
विम्मी ठाकुरी (राष्ट्रीय दिया समाचार) जयपुर
राजस्थान के जयपुर की सीमा से लगे चाकसू इलाके में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे। हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया, तब जाकर यातायात फिर से सामान्य हो सका।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही