
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी पुलिस में 3 साल से लुका छुपी का खेल खेल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं, जिसके क्रम मेः-जनपद की कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय स्पेशल गैंगस्टर एक्ट देहरादून से जारी वारंट वा0सं0-20/22, धारा- ⅔ गैंगस्टर एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त अजय कुमार को दिनांक 16.03.2025 को नजीबाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
*नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
अजय कुमार पुत्र श्री सकटू सिंह निवासी ग्राम गढ़मलपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर।
*वाद संख्या*
20/22 धारा ⅔ गैंगस्टर एक्ट
*पुलिस-टीमः-*
1. उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
2. मुख्य आरक्षी शशिकांत।

More Stories
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज, *शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की