राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जनपद के पलौठा ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह द्वारा राजस्व पुलिस चौकी सितोनस्यूं में दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेरे गांव पलोटा के व्यक्ति सुधीर सिंह द्वारा मेरे साथ मारपीट कर सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया गया। मामला गम्भीर प्रवृत्ति का होने के कारण उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अभियोग राजस्व पुलिस से कोतवाली पौड़ी को स्थानान्तरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त जानलेवा हमले की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं कोतवाली प्रभारी पौड़ी अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से अभियोग में संलिप्त अभियुक्त सुधीर सिंह पुत्र स्व. सूरज सिंह को उसके घर ग्राम पलोटा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमकान्त सेमवाल, उपनिरीक्षक राकेश चौधरी, मुख्य आरक्षी धीरज व महिला आरक्षी प्रिया शामिल थे।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री