
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
महिला सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि एक युवक द्वारा कई दिनों से अनावश्यक रूप से कॉल एवं मैसेज किए जा रहे थे तथा आते-जाते समय गाली-गलौच करने के साथ आपत्तिजनक हरकतें की जा रही थीं। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0-22/2026, धारा-75(2),78, 351( 2)352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामला महिला से संबंधित एवं गंभीर प्रकृति का होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी-सुरागरसी एवं सुदृढ़ सूचना तंत्र के माध्यम से कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त उस्मान, निवासी-कोटद्वार को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त*
उस्मान, निवासी- रसीदिया मस्जिद कोटद्वार
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0-22/2026, धारा- 75(2),78, 351( 2)352 BNS
*पुलिस टीम*
1. महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसांई
2. उपनिरिक्षक श्री विनोद चपराना
3. आरक्षी श्री कुलदीप

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा