
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
पौड़ी पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी को महाराष्ट्र गिरफ्तार कर लिया है पकड़ा गया आरोपी महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले फरार चल रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्थानीय महिला निवासी- यमकेश्वर द्वारा थाना यमकेश्वर पर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि संदीप बिष्ट (पूर्व प्रधान किमसार), निवासी- ग्राम किमसार द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए तथा गाली-गलौच की गई। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना यमकेश्वर पर मु0.अ0.सं0.- 09/2025, धारा 115(2)/74 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था व पुलिस को चकमा दे रहा था। माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त का गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
शातिर किस्म का अपराधी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए तथा अभियुक्त पर ₹2,500/- का इनाम भी घोषित किया गया।
निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष यमकेश्वर, अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त संदीप बिष्ट को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
*अभियुक्त का नाम पता*
संदीप बिष्ट (उम्र-40 वर्ष) (पूर्व प्रधान किमसार), पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी- ग्राम किमसार, थाना /तहसील यमकेश्वर।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0.अ0.सं0.- 09/2025, धारा 115(2)/74 बी.एन.एस.
*पुलिस टीम*
1. महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी
2. मुख्य आरक्षी श्री प्रेम सिंह
3. आरक्षी श्री लोकेश गिरी

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर