राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, श्रीनगर। युवती पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को पौड़ी पुलिस ने चन्द घंटों में गिरफ्तार करने का दावा किया है। उखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी रघुवीर सिंह द्वारा कोतवाली श्रीनगर में दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेरी पुत्री स्नेहा श्रीनगर में बीएससी की छात्रा है। उसके साथ अनीष सिह द्वारा जान से मारने की नीयत से किसी वस्तु से प्रहार करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मामला युवती पर जानलेवा हमले से संबंधित होने के कारण उसकी गंम्भीरता को देखते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर मनीभूषण श्रीवास्तव को निर्देश दिए जाने पर प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर द्वारा उक्त घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन करवाते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही व जांच पड़ताल कर घटना को अंजाम देने वाले ग्राम गैड, उखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग निवासी अनीष सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह पंवार को 24 घंटे के अंदर श्रीनगर में श्रीकोट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुकेश गैरौला, उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट शामिल थे।

More Stories
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !