August 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी पुलिस ने नशे के कारोबार मे लिप्त छोटी मछली के मिली जानकारिनके बाद नशे के मगरमच्छ को बिजनौर से किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी लोगो को मोटे मुनाफे का लालच देकर बिकवा रहा था स्मैक. !

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार

*नशे के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए पौड़ी पुलिस को मिली है पुलिस के हाथ लगे पूर्व मे आरोपी की सुचना के बाद सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्य और सटीक सूचना संकल से 03 माह से फरार इनामी अभियुक्त को पुलिस टीम ने बिजनौर से दबोच लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 26.05.2026 को कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति प्रमोद यादव निवासी नजीबाबाद के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या-121/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना एवं मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की गहन पड़ताल के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक अन्य अभियुक्त अब्दुल रऊफ, निवासी- नगीना, जनपद बिजनौर (उ0प्र0) की संलिप्तता प्रकाश में आई। अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था।अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त पर ₹2,500 का नकद ईनाम घोषित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों, सर्विलांस, स्थानीय सूचनाओं एवं कुशल पतारसी-सुरागरसी के माध्यम से लगातार अभियुक्त की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश एवं सूचनाओं के सत्यापन के उपरांत पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के फलस्वरूप वांछित एवं इनामी अभियुक्त अब्दुल रऊफ को दिनांक 19.08.2026 को रायपुर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

*अभियुक्त का विवरण*

अब्दुल रऊफ पुत्र अनीफ अहमद, निवासी- नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0।

 

*पुलिस टीम का विवरण*

1-उ0नि0 रणजीत सिहं तोमर, प्रभारी सीआईयू

2-हे0का0 गुरमीत- कोतवाली कोटद्वार

3-का0 अवनीश- सीआईयू

4-का0 सिताशुं- सीआयू

You may have missed

Share