
राजधानी से सटे विकासनगर उप जिला चिकित्सालय मे तैनात डाक्टर मरीजो की जान से खिलवाड करने से बाज नही आ रहे रात्रि के समय तो इमरजेंस का और भी बुरा हाल हो जाता है ईमरजेंसी में मरीज और तीमारदार इधर से उधर दौडते रहते है फिर भी मरीज को ईलाज और तीमारदारो को डाक्टर नही मिलते इलाज तो दूर की बात है लेकिन कहते है कि ढूंढने से भगवान मिल जाते है तो अपने आराम कक्ष मे डाक्टर साहब भी आराम फरमाते मिल ही जाते है लेकिन आलस्य के चलते एक एक घंटे तक बिस्तर नही छोड़ते अस्पताल के सीएमएस भी इन सब बातो से अंजान हो ऐसा लगता नही लेकिन अब विकासनगर जन संघर्ष मोर्चहा ने हालात नहीं सुधरे तो इन गैर जिम्मेदारो का इलाज करने का मन बना लिया है विकासनगर-जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय, विकास नगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की लापरवाही की वजह से रात्रि कालीन समय में इमरजेंसी के वक्त गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को इलाज नहीं मिल पाता | ऐसे वक्त में जब मरीज के लिए एक- एक सेकंड भारी होता है, ड्यूटी में तैनात चिकित्सक का अपने घर में आराम फरमाना बहुत ही कष्टकारी होता है |इस दौरान मरीज का इलाज कर्मचारियों के हाथों होता है | शर्मा ने कहा कि हालात यह हैं कि इमरजेंसी हेतु रात्रि कालीन समय में तैनात चिकित्सक एक -एक घंटे तक बिस्तर छोड़ने को तैयार नहीं होते, जिस कारण मरीजों की जान पर बन आती है तथा परिजन मरीज को इलाज हेतु अन्यत्र ले जाने को मजबूर हैं ,लेकिन इन सभी बातों से बेखबर सीएमएस को कोई चिंता नहीं है इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में सफाई के नाम पर सिर्फ गंदगी का साम्राज्य हो रखा है अगर सीएमएस ने अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधारी तो मोर्चा शीघ्र ही सडको पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !