
हरिद्वार बैरागी कैंप से जुड़ी बड़ी खबर है। यहां एक गड्ढे की खोदाई में सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की खेप मिली है। जिसपर डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। डीएम ने मामले में स्वास्थय विभाग और पर्यावरण विभाग को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए है। साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि डीएम द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि आज दिनांक 07.02.2023 को दूरभाष पर प्राप्त शिकायत के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा बैरागी कैम्प का मौका निरीक्षण किया गया । मौका निरीक्षण में पाया गया कि बैरागी कैम्प में दिनांक 06.02.2023 की रात्रि को बड़ी मात्रा में दवाईयां फेंकी व दबायी गयी हैं । मौके पर पायी गयी कुछ दवाईयां एक्सपायर डेट की हैं एवं कुछ की एक्सपायरी डेट वर्ष 2023-24 है ।
डीएम के आदेश में लिखा है कि उक्त दवाईयां सरकारी आपूर्ति की है , जिनको एक्सपायर होने पर नियमानुसार कॉमन फेसिलिटी सेन्टर बायो मेडिकल वेस्ट भगवानपुर में निस्तारण किया जाना चाहिए था , जो कि नहीं किया गया है तथा पर्यावरण एक्ट का उल्लंघन है । इसके अतिरिक्त अन एक्सपायरी दवाईयां का प्रयोग जनहित में किया जाना चाहिए था । अतः उक्त के सम्बन्ध प्राथमिकता से तत्काल सम्बन्धितों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हुए अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएं।

More Stories
नैनीताल के भीमताल मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत,हादसे मे मजदूर हुआ घायल;पुलिस ने मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई क़ी शुरू.!
एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशों का दिखा असर,वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त,.लैंसडौन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में डेढ-डेढ हजार के दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों क़ी थलीसैंण व अल्मोड़ा से हुई गिरफ्तारी।
एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने ली मासिक अपराध बैठक, लेट लतीफी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को लगाई लताड़, एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियो को किया सम्मानित.!