
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापार स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनाँक 31/05/2025 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा ब्रह्मपुरी निकट नगर निगम काँलोनी में सत्यपान के दौरान 01 महिला नशा तस्कर आशा पत्नी गनौर साहनी निवासी गाँव मुस्तफापुर थाना विशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल पता ब्रह्मपुरी निकट नगर निगम काँलोनी पटेलनगर देहरादून उम्र 30 वर्ष को 04 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-257/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्ता :-*
आशा पत्नी गनौर साहनी निवासी गाँव मुस्तफापुर थाना विशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल पता ब्रह्मपुरी निकट नगर निगम काँलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।
*बरामदगी विवरण :-*
04 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम :-*
1- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- म0उ0नि0 सुधा रावत
3- म0का0 सावित्री देवी
4- कानि0 अनिल भण्डारी
5- कानि0 वीरेन्द्र ग्वाल

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार