
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की पटेल नगर पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी बरहन को रुड़की से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06/04/2025 को वादी द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी कि बुरहान नाम का युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ लें गया था तथा उसके द्वारा उनकी पुत्री के साथ गलत काम किया गया। उक्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0स0-140/2025 धारा- 137/64 (2) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुये मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया साथ ही सर्विलान्स की माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारिया एकत्रित की गई तथा दिनांक 08/04/2025 को अभियुक्त बुरहान पुत्र दिलदार को मुखबिर की सूचना पर पनियाला रूड़की से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
बुरहान पुत्र दिलदार निवासी, पनियाला, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष l
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 कुलदीप शाह
2- म0उ0नि0 ज्योति कन्याल

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति