
पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक तहरीर अपनी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त अनित कुमार पाल पुत्र महेन्द्र पाल द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किये जाने के सम्बन्ध में दी गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 345/2025 धारा 65(1)/137(2)/190 बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनित कुमार पाल को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- अनित कुमार पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी ग्राम सिरौद अंगदपुर थाना मीरगंज जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता क्वार्टर नम्बर टी 43 ए रेलवे डाउन काँलोनी सिघलमण्डी कोतवालीनगर देहरादून उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2- व0उ0नि0 कुलदीप शाह, कोतवाली पटेलनगर
3- म0उ0नि0 सुधा रावत

More Stories
संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही ’हेम्स’ – 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की ’हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस’, दुर्घटना और आपदा में त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही मजबूती, राज्य सरकार की मदद से निर्बाध रूप हो रहा सेवा का संचालन!
हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने 152 लोगो के चेहरे पर लोटाई मुस्कान, सभी लोगो को उनके खोये मोबाइल खोजकर किये वापस !
जाते -जाते तीन लोगों को जिंदगी दे गई युवती सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को एम्स चिकित्सकों ने घोषित किया था ब्रेन डेड बीते माह 21 अप्रैल से चल रहा था एम्स ऋषिकेश में उपचार