
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अपराध करने वाले अपराधी चौतरफा घिरते जा रहे है दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही तथा चौतरफा घेराबंदी से लुटेरेे पार पाने मे नाकाम साबित हो रहे है आज पटेल नगर क्षेत्र में हुई चैन लूट की घटना का पुलिस ने मात्र 4 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त को घटना में लूटी गई चैन तथा घटना में प्रयुक्त वाहन अपाचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया घटना की सूचना पर तत्काल सभी थानों को अलर्ट करते हुए अभियुक्त की धरपकड़ हेतु सुनिश्चित की गई प्रभावी चेकिंग घेराबंदी आपको बता दे कि थाना नेहरुकोलोनी को आज क्षेत्र में सफेद अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा एक महिला के साथ चैन लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त हुई, सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्र में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, जिस पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया। घटना के संबंध में पीड़िता श्वेता सिंह द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पटेल नगर में मुकदमा अपराध संख्या 209/24 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान जोगीवाला बैरियर पर रिस्पान की तरफ से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति कंट्रोल रूम के द्वारा बताए गए हुलिये के 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो बेरियर पर पुलिस चेकिंग देखकर पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें चेकिंग पर नियुक्त पुलिस बल द्वारा घेर घोटकर पकड़ लिया गया। तलाशी पर अभियुक्तगणों के क़ब्ज़े से लूटी गई चेन बरामद हुई।पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपना नाम मुकर्रम पुत्र इकराम ग्राम मेंहदी सराय थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र- 30 वर्ष तथा अनीस पुत्र अल्लारखा ग्राम सराय अहमद अली थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र – 30 वर्ष बताया गया।पकडे गये आरोपीयो के पास से
1. एक चैन (घटना में लूटी गई)
2.एक मोटर साइकिल सफेद कलर की (अपाचे) बिना न0 प्लेट की बरामद हुई है
पुलिस द्वारा पकडे गये आरोपीयो के नाम मुकरम पुत्र इकराम ग्राम मेंहदी सराय थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र- 30 वर्ष तथा अनीस पुत्र अल्लारखा ग्राम सराय अहमद अली थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र – 30 वर्ष बताये गये है इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 सतबीर भंडारी कॉ0 विपिन सेमवाल तथा का0 नरेन्द्र रावत रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव