
आज दिनाँक: 17-01-2023 को पुलिस लाइन देहरादून में मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों/वाहिनी से भर्ती मृतक आश्रित 24 रिक्रूट आरक्षियों (11 पुरूष तथा 13 महिलाऐं) की पासिंग आउट परेड एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अन्तर्गत भर्ती 24 रिक्रूट आरक्षियों (11 पुरूष तथा 13 महिलाऐं) का आर0टी0सी0 पुलिस लाईन, देहरादून में दिनांकः 18-04-22 से 09 माह का गहन प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया था।

रिक्रूट आरक्षियों को कुल 09 माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें अन्तः कक्ष में भारतीय दण्ड सहिंता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, पुलिस और समाज, मानव व्यवहार तथा मनोविज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र तथा थाना अभिलेख, पुलिस संगठन, प्रशासन एवं पुलिस रेगुलेशन तथा बाह्यकक्ष में पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण, पी0टी0/पी0ई0, योगा, यू0ए0सी0 तथा मोटर साइकिल का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त अतिथि व्याख्यानकर्ताओं द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबन्धन, विधि विज्ञान तथा बम डिस्पोजल आदि विषयों पर व्याख्यान दिये गये, साथ ही इन्हें कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस की मुख्यधारा में जुड़ने पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात उक्त रिक्रूट आरक्षी उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों तथा पी.ए.सी. वाहिनी में अपनी सेवाऐं देंगे।

*पुरस्कार विजेताओं के नाम :-*
*1- बाह्य विषयों में प्रथम -* रिक्रूट महिला आरक्षी मनीषा
*2- अन्तः विषयों में प्रथम-* रिक्रूट महिला आरक्षी अनीता गुसांई
*3- परेड कमाण्डर -* रिक्रूट आरक्षी लक्ष्मण सिंह कुँवर
*4- सर्वांग सर्वाेत्तम-* रिक्रूट आरक्षी लक्ष्मण सिंह कुँवर

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग