उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बचे यात्री…..
देहरादून: केदारनाथ से आज की बड़ी खबर सुबह सुबह केदारनाथ दर्शन के लिए आ रहें श्रद्धांलुओं के हेलीकाप्टर की हुई एमरजेंसी लेंडिंग, पायलेट ने सूझबूझ दिखाते हुए बुगयल में उतारा हेलीकाप्टर सभी यात्री सुरक्षित क्रिस्टल एविएशन का बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर।
उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।
हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले हेली की आपातकालीन लैंडिंग के संबंध में। केदारनाथ जी।
पायलट सहित 06 यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेली को कुछ तकनीकी समस्या के कारण लगभग 0705 बजे श्री केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट श्री कल्पेश के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के लिए पी.एस.ई.: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रूद्रप्रयाग

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!