
केदारनाथ धाम दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालु श्री राम कुमार शर्मा निवासी पंचमुखी हनुमान गली पुराना जोरा जिला मुरैना, मध्य प्रदेश जो कि घोड़े से नीचे आ रहे थे, भीमबली क्षेत्र में घोड़े पर लगा कमर पट्टा टूटने के कारण श्रद्धालु घोड़े से गिर गए। जिससे इनकी कमर व सिर में गुम चोट आ गयी थी। सूचना पर भीमबली पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर श्रद्धालु को उठाकर निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया उपचार कराने के बाद यात्री की हालत ठीक होने की जानकारी डाक्टर से लेकर ही यात्री को उनके गंतव्य हेतु दूसरा घोडा उपलब्ध कराकर नीचे भिजवाया गया। श्रद्धालु ने पुलिस सहयोग का आभार प्रकट किया गया है।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई पर्स स्नैचिंग/लूट की 2 अलग अलग घटनाओं का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, 1 गिरफ्तार
अवैध रुप से मांस विक्रय करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, की गई वैधानिक कार्यवाही
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री