March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

केदारनाथ यात्रा के दौरान घोडे से गिरा यात्री,रूद्रप्रयाग पुलिस ने घायल को इलाज हेतु भेजा अस्पताल,लगातार यात्रीयो की सेवा कर उत्तराखंड का मान बढा रही मित्र पुलिस।

केदारनाथ धाम दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालु श्री राम कुमार शर्मा निवासी पंचमुखी हनुमान गली पुराना जोरा जिला मुरैना, मध्य प्रदेश जो कि घोड़े से नीचे आ रहे थे, भीमबली क्षेत्र में घोड़े पर लगा कमर पट्टा टूटने के कारण श्रद्धालु घोड़े से गिर गए। जिससे इनकी कमर व सिर में गुम चोट आ गयी थी। सूचना पर भीमबली पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर श्रद्धालु को उठाकर निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया उपचार कराने के बाद यात्री की हालत ठीक होने की जानकारी डाक्टर से लेकर ही यात्री को उनके गंतव्य हेतु दूसरा घोडा उपलब्ध कराकर नीचे भिजवाया गया। श्रद्धालु ने पुलिस सहयोग का आभार प्रकट किया गया है।

 

Share