
चमन लाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
परवादून कांग्रेस नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल का डोईवाला में जोरदार स्वागत ।
डोईवाला परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । अठुरवाला शहीद द्वार पर शहीदों को नमन करते हुए बाइक रैली के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत की गई व कुड़कावाला शारदा वैडिंग पॉइंट तक विशाल रैली का समापन किया गया । उनियाल के मनोनयन से डोईवाला क्षेत्र में उत्साह का प्रवाह देखने को मिला व कार्यकर्ताओं ने ढोल,पटाखों व नारों के साथ जोरदार स्वागत किया ।
उनियाल ने कार्यक्रम स्थल पर अपनी बात रखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।
कांग्रेस संगठन में उनकी शुरुआत एनएसयूआई से हुई । एनएसयूआई में जिले,प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों के प्रभारी रहते हुए काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । अगले चरण में एआईसीसी राष्ट्रीय मीडिया पैनेलिस्ट व युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर एहम पदों पर कार्य किया व उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए प्रदेश के सभी जिलों व ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने का मौका मिला ।
ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3700 किमी पद यात्रा में रहकर देश को समझने का मौका मिला ।
उनियाल ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन मे उन्होंने कई चुनोतियों का सामना किया है । इन चुनोतियों से सीख लेकर उन्होंने कभी हार नही मानी व संगठन के लिए समर्पित भाव से काम करते रहे । परवादून जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा । जल्द ही ब्लॉक,नगर व जिला कमेटियों की घोषणा करने के साथ संगठन का भी विकास करने की बात कही।


More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा