
कौन कहता है की आसमान में छेद हो नहीं सकता !
एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो !
किसी शायर की इन्ही लाइनो से प्रभावित होकर साथी फाउंडेशन ने रिमझिम बारिश के मौसम में उजाड़ हो रहे पहाड़ को हरा भरा करने का बीड़ा उठता है जिसके चलते साथी फाउंडेशन से जुड़े युवा कई सालों से वृक्षारोपण करते आ रहे है पिछले तीन दिन में है इन नो जवानों ने ग्राम ब्रह्मपुरी, बांडावली ओर काला गांव में लगभग 300 प्लांट लगा दिये

गौर तलब है की साथी फाउंडेशन प्लांटेशन के साथ साथ स्वच्छता के लिए लगातार कार्यरत है पहाड़ो में साल दर साल हो रहे जलवायु परिवर्तन को संतुलित करने के भागीरथी प्रयास में स्थानीय युवा जो युवाओं के प्रेरणा स्रोत बनते जा रहे है उन युवाओं के नाम है अनिल नेगी, मुकेश बिजलवान, चेतन मराठा, मनीष कोठारी, अंजलि, गणेश जोशी, राहुल थापा, विकास ध्यानी, केशव बिजलवान, सचिन सकलानी, आशीष कुमार हिमांशु फरासी, प्रीत काला, अरविंद मखलोवा, विशाल चौहान, विवेक तोमर, विक्रम तोमर है जिनका साथ देने के लिए स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार सुखते दरकते और ज़ीर्न श्रीण होते जा रहे पहाड़ो को बचाने का प्रयास करने वाले इन युवाओं को अपनी पूरी टीम की तरफ से बधाई देता है और इन प्रेरणा स्रोत बने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है !


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा