आज दिनांक 28- 4- 2024 को सुबह लगभग सात बजे पीएसी कैंप रायपुर के बाहर सड़क पर खड़े पीएसी वाहन को अमन भार्गव पुत्र दीपचंद शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला थाना रायपुर द्वारा एक पुरानी चाबी की मदद से स्टार्ट करके पीएसी कैंप रायपुर से कुछ दूरी तक ले गया । जब उसे जानकारी हुई की यह पुलिस की गाड़ी है तो गाड़ी को सड़क के किनारे छोड़कर चला गया। जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला की अमन भार्गव नशे का आदी है तथा मानसिक रूप से भी कमजोर है। जिसका चालान अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा भी बताया गया की अमन मानसिक रूप से कमजोर है, कोई काम धाम नही करता है और नशा करके इधर उधर घूमता रहता है। साथ ही परिजनों की काउंसलिंग भी की गई जिससे अमन भविष्य में ऐसी गलती ना करे। उपरोक्त घटना के दृष्टिगत संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु जांच की कार्यवाही की जा रही है।
अमन भार्गव पुत्र दीपचंद शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री