
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा निरन्तर अधीनस्थ कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु समय-समय पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जा रहा है। उनके द्वारा यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन हेतु लगे पुलिस कार्मिकों के नियुक्ति स्थल पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुने जाने तथा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने पर उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है।
आज दिनांक 08 जून 2023 को जनपद में यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण हेतु पहुंचे जनपद के प्रभारी मा0 मंत्री श्री सौरभ बहुगुण जी के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने देखा कि चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उप निरीक्षक श्री कुलेन्द्र सिंह रावत एवं चौकी गौरीकुण्ड में ही नियुक्त उप निरीक्षक सूरज कण्डारी द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं कुशलता से किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इन दोनों कार्मिकों को नगद रुपये 500-500 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से सम्मानित हुए दोनों पुलिस कार्मिकों को शुभकामनायें प्रेषित की जाती हैं।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
मैगी पॉइंट के पास लोडर जीप में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी,मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बँधी मिलने के बाद पुलिस जाँच मे जुटी.!
परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!