देहरादून
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 12 अगस्त, 2025 हेतु जारी अद्यतन मौसम नॉउकास्ट के अनुसार दिनांक 12 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर का “औरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 12.08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जात है।
जनपद देहरादून के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 12.08. 2025 को बन्द रहेंगे। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया है कि समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

More Stories
मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर 31 अगस्त को देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, सहारनपुर के देवबन्द से देहरादून आकर कर रहा था अवैध चरस का कारोबार, देहरादून पुलिस ने अवैध चरस के साथ आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल.!
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित