
*खटीमा नानकमत्ता क्षेत्र में भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, होगी सख्त कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धर्मान्तरण संबंधी प्रकरण में जांच हेतु पूर्व में गठित की जा चुकी है एस आई टी, आज की गई समीक्षा
*एस आई टी की समीक्षा के दौरान टीम को निम्न दिशा-निर्देश दिये गये :—*
टीम प्रभारी अपने निकट पर्यवेक्षण में खटीमा नानकमता ग्राम सभा क्षेत्रों में
शालीनतापूर्वक ग्राम वासियों से धर्मान्तरण के सम्बन्ध में वार्ता कर विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करेगें।
टीम प्रभारी ऐसे गावों का चिन्हीकरण करेगें, जहाँ धर्मान्तरण किया जाना प्रकाश में आया है।
पूछताछ के दौरान साक्ष्य एकत्रित कर जाँच में शामिल कर प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराने वालों के विरूद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भोले भाले लोगों को बहला-फुसलाकर जबरन धर्मांतरण करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए गए l

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया, *डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!