गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के बांजबगड़ इंटर कॉलेज के पास बुधवार को एक बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें छह लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति को गंभीर चोट आयी है जबकि एक को सामान्य चोटें आयी है अन्य सभी लोग सुरक्षित है।
वर्चुअल थाना पुलिस गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार बुलेरो वाहन संख्या वाहन संख्या यूके 11टीए 1816 अनियत्रिंत होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें छह लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल लोगो में से एक व्यक्ति को गंभीर एवं अन्य को सामान्य चोटे आयी है। घायलों को पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया है। जबकि गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। वाहन दुर्घटना में घायलों में भेटी निवासी 24 संगीता देवी पत्नी देवेंद्र सिंह, बांजबगड निवासी 34 वर्षीय अंजू देवी पत्नी संतोष सिंह, आला गांव निवासी 22 वर्षीय सीमा देवी पत्नी राजेश नेगी, जाखनी निवासी 29 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी कुलदीप, बांजबगड निवासी 35 वर्षीय चालक दलबीर सिंह पुत्र स्व. कारण. सिंह, घूनी निवासी 37 वर्षीय वीरू पुत्र त्रिलोक सिंह है। जो गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया है।

More Stories
युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने व वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 16 वारंटियों को किया गिरफ्तार
डोईवाला क्षेत्र से गुम हुए 6 नाबालिग बच्चों को 06 घन्टे की अल्पावधि मे पुलिस ने सकुशल हरिद्वार से किया बरामद