March 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार ज्वैलर्स डकैती मे शामिल एक बदमाश हुआ ढेर दो को किया गिरफ्तार,दुस्साहसीक घटना का खुलासा करने पर डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस पार्टी को दी शाबाशी,खुलासा करने वाली पुलिस टीम के लिए ईनाम का किया ऐलान।

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र मे हुई दुस्साहसीक डकैती को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये थे जिसके चलते खुद डीजीपी ने घटनास्थल का मुआयना कर तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारीयो की टीम का गठन किया था इसी गठित टीम की सफलता को लेकर आज पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय मे एक पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि कल शाम दिनांक 15 सितंबर, 2024 की रात्रि समय करीब 22.30 बजे थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम के साथ भेल तिराहा बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे।* लोहा पुल की तरह से एक मोटरसाइकिल बिना नबर जिस पर दो लोग सवार थे, दोनों व्यक्तियों द्वारा सफेद कपड़े से अपने चहरे ढके हुए थे को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने *पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया* और वे बहादराबाद बाजार की तरफ भाग गए, जिस पर थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो उक्त बदमाश *भगवानपुर रोड की तरह भाग रहे थे की पथरी रोह पुल से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते पर ब्रेकर पर मोटर साइकिल फिसल गई। *मोटरसाइकिल को यह लोग रास्ते पर ही छोड़ कर* जंगल की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे और पुलिस टीम को पीछे आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से *फायर करने लगे* जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहां गया तो फिर भी बदमाश लगातार पुलिस टीम पर फायर करते रहे।*पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा हेतु जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और एक अंधेरे का फायदा उठा मौके से कर भागने में कामयाब रहा। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया* और मौके पर बरामद बैग को चेक करने पर *बैग के अंदर से श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां से दिनांक 01 सितंबर, 2024 को लूटी गई ज्वेलरी बरामद हुई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बदमाश को चिकत्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।

बदमाश के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर बदमाश की शिनाख्त सतेंद्र पाल उर्फ़ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त पर 01 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था।* बदमाश के विरुद्ध पंजाब में भी आपराधिक मामले दर्ज होना प्रकाश में आया उक्त घटना के संबद्ध में थाना बहादराबाद पर अंतर्गत धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़) में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

*इसी बीच आज दिनांक 16 सितंबर, 2024 को करीब 13:45 बजे डकैती प्रकरण के खुलासे में जुटी जनपद हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा उक्त डकैती में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी श्री मूसा साहब बूढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमासिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को डकैती में लूटे गए आभूषण, आठ सोने की चेन, के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है।*

*बरामदगी*

*थाना ज्वालापुर से संबंधित डकैती (श्री बालाजी ज्वैलर्स) का माल*

 

1. सोने के कड़े ..08 नग

2. सोने की चेन ..06 नग

3. सोने का ब्राशलेट..02 नग

4. सोने की रिंग..01 नग

5. सोने का हार..01 नग

6. सोने का कान के छुमके ..14 नग

7. सोने की चेन.. 08 नग (गिरफ्तारशुदा दो अन्य अभियुक्तों से बरामद)

*कुल कीमत बगभग 50 लाख रुपए*

*घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर मय खोखा कारतूस 01 जिंदा कारतूस 04 और 01 मोटर साईकिल बिना नंबर।*

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सतेंद्र पाल*

1. 62 / 2020 : 21 NDPS Act , IPC 188, 270 : PS सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

2. 196 : 323 IPC , 52 Prisons act : PS सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

3. 50 / 2023 : 22/61/85 NDPS Act : PS सिटी , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

4. 182 / 2024 : 452,323,392,34 IPC , 25 Arms Act : PS उना सदर ,उना , हिमांचल प्रदेश (not named, but in CCTV)

5. 700 / 2024 : 109,310(2), 311 BNSS : PS ज्वालापुर , हरिद्वार , उत्तराखंड

 

 

 

 

Share