
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सक्रिय 8 अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट व 14 व्यक्तियों के विरूद्ध की 110 (जी) सीआरपीसी की कार्यवाही की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों को गिरफ्तार किया गया। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले 32 व्यक्तियों के विरूद्ध की कड़ी कार्रवाई की गई।अवैध शराब ले जाने पर 2 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमें दर्ज किए गए। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न होटलों, रिजॉर्टो, ढाबों आदि की रात्रि में चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 32 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत कार्यवाही की गई। कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान विक्रम सिंह पुत्र राजे सिंह को 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्त मौ0 हुसैन पुत्र इब्राहिम को कोटद्वार स्थित अपनी दुकान में शराब परोसने पर गिरफ्तार किया गया।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री